बहराइच, नवम्बर 7 -- बहराइच। उ.प्र. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान जिला कारागार का भ्रमण कर कारागार का निरीक्षण किया। जनसुनवाई की। कारागार में उपलब्ध करायी जा रही चिकित्सकीय सुविधाओं इत्यादि के बारे में जानकारी की। अध्यक्ष ने महिला बैरक का निरीक्षण करते हुए निरूद्ध महिलाओं को शाल तथा उनके साथ रहे रहे बच्चों को वस्त्र का वितरण किया। जनसुनवाई कक्ष में विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित प्रकरणों की पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जनसुनवाई करते हुए अध्यक्ष ने महिलाओं से जुड़े प्रकरणों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया। शिकायत आरने आई महिलाओं को जांच कर न्याय का भरोसा दिलाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...