अलीगढ़, जनवरी 22 -- अलीगढ़। शेखा झील पर बुधवार को उप्र. के वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने निरीक्षण किया। सुबह 11:30 बजे मंत्री झील पर पहुंचे। झील में जलकुंभी और गंदगी की सफाई देखकर प्रसन्नता जताई। इसके साथ दूरबीन से पक्षियों को निहारा। तीन साल पहले उन्होंने झील पर रुद्राक्ष का पौधा लगाया था। उस पौधे को भी देखा। इस दौरान डीएफओ नवीन प्रकाश शाक्य टीम के साथ शामिल रहे। राज्य मंत्री ने विभाग को व्यवस्थाएं और दुरुस्त करने के दिशा निर्देश दिए। करीब पंद्रह मिनट के निरीक्षण के बाद वह निकल गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.