गुमला, फरवरी 14 -- घाघरा प्रतिनिधि। घाघरा प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के 40 प्रशिक्षुओं के दल ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली और पंचायत स्तर पर संचालित विकास योजनाओं का अवलोकन किया। इस दौरान बीडीओ दिनेश कुमार और सीओ खाखा सुशील कुमार ने प्रशिक्षु अधिकारियों की टीम को सेहल पंचायत का भ्रमण कराया। जहां पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ पंचायत सचिवालय में उनका स्वागत किया गया। दौरे के क्रम में प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने पंचायत क्षेत्र में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मनरेगा योजना के तहत निर्मित कूप, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने आवास तथा आम बागवानी का अवलोकन कर उनकी प्रगति की जानकारी ली। टीम ने योजनाओं के क्रियान्वयन, लाभुकों को मिलने वाले लाभ और कार्य की गुणवत्ता का भी मुआयना किया। प्रशिक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.