मुजफ्फरपुर, फरवरी 2 -- मुजफ्फरपुर, वसं। पूर्णिया में 1 एवं 2 फरवरी को आयोजित 26वीं बिहार राज्य पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सफल स्पेशल स्कूल, सुस्ता के दिव्यांग खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कई पदक अपने नाम किए। इस प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त कर मुजफ्फरपुर जिले का नाम रोशन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...