धनबाद, नवम्बर 13 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। धनबाद शहर के बीचोंबीच संचालित मास्टर सोबरन मांझी राज्य पुस्तकालय धनबाद के पाठकों की समस्याएं अब दूर होंगी। तीन साल के बाद मैगजीन, पत्र-पत्रिकाएं, इंटरनेट समेत अन्य सुविधाओं के लिए राज्य मुख्यालय ने 22 लाख रुपए की राशि आवंटित कर दी है। जल्द ही उक्त राशि से विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह लाइब्रेरी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। प्रतिदिन यहां 125 से अधिक युवा समेत अन्य पाठक पहुंचते हैं। बताते चलें कि 1953 में स्थापित यह पुस्तकालय प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं के बीच लोकप्रिय है। लाइब्रेरी की समस्याओं को आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान के बोले धनबाद संवाद के तहत प्रमुखता से उठाया गया था। मास्टर सोबरन मांझी राज्य पुस्तकालय को 2022 के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.