आगरा, मई 16 -- भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जनपद में राज्य पुरस्कार जांच शिविर का आयोजन हो रहा है। शिविर सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर कविता पांडे के दिशा निर्देशन में आजाद गांधी इंटर कॉलेज में कराया जा रहा है। गत 13 मई से 17 मई 2025 तक यह जांच शिविर संचालित रहेगा। राज्य पुरस्कार जांच शिविर शिविर में 14 स्काउट और 22 गाइड प्रतिभाग कर रहे हैं। शिविर के तृतीय दिवस के अवसर पर द्वितीय सोपान की लिखित परीक्षा, प्रयोगात्मक परीक्षा एवं बेस पद्धति पर आधारित मूल्यांकन किया गया। इस दौरान शिविर संचालक स्काउट लाखन सिंह, शिविर संचालिका गाइड कुसुम चौहान, मुख्य परीक्षक सुमन प्रकाश श्रीवास्तव और ज्योति भार्गव रहे। इसके अलावा सहयोग में जिला संगठन कमिश्नर स्काउट मुनेश राजपूत, आईटी कॉर्डिनेटर जयप्रकाश, जिला संगठन कमिश्नर ललितेश कुलश्रेष्ठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.