विकासनगर, दिसम्बर 18 -- चकराता के देवबन में राज्य पक्षी मोनाल का दल घूमता नजर आ रहा है। देवबन घूमने जा रहे पर्यटक व स्थानीय लोग मोनाल की सुंदरता को कैमरों में कैद कर रहे हैं। उधर, पक्षी विशेषज्ञ भी इसे अच्छा संकेत मान रहे हैं। चकराता के ऊंचाई वाले इलाकों मुंडाली, मोयला टॉप व देवबन में सर्दी के सीजन में मोनाल नजर आता है। एक साथ इतनी संख्या में यह पक्षी अधिक बार नहीं देखा गया है। देवबन के युवा दिनेश ने बुधवार सुबह मोनाल के इस परिवार को घूमता देखा तो उन्होंने इसका वीडियो बना लिया। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पक्षी विशेषज्ञ प्रदीप सक्सेना ने कहा कि मोनाल कई बार नजर आता है लेकिन बड़ी संख्या में नजर आना एक अच्छा संकेत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...