बिजनौर, अक्टूबर 8 -- महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, बिजनौर में प्रदेश के राज्य नोडल अधिकारी (इमरजेंसी एवं ट्रॉमा सर्विसेज), चिकित्सा शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार ने दौरा किया। राज्य नोडल अधिकारी प्रो. एलडी मिश्रा ने आपातकालीन विभाग आदि का निरीक्षण कर इमरजेंसी सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के सुझाव दिए। राज्य नोडल अधिकारी डा. एलडी मिश्रा के पहुंचने पर प्रधानाचार्या डा. उर्मिला कार्या, उप-प्रधानाचार्य डा. तुहिन वशिष्ठ सहित सभी विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य एवं रेजीडेंट डॉक्टरों ने स्वागत किया। डा. मिश्रा ने अस्पताल के आपातकालीन विभाग, ट्रायेज, रेडियोलॉजी, पैथोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री आदि का निरीक्षण किया और इमरजेंसी सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक सुझाव दिए। इसके पश्चात सभागार में आयोजित इंटरएक्टिव सत्र में उन्होंने '...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.