चाईबासा, फरवरी 5 -- चाईबासा। नगरपालिका चुनाव के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर आदर्श आचार संहिता प्रभावी रूप से लागू की गई है। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय में नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या- 8987791131 और 8987791132 है । संबंधित संपर्क नंबर पर चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत, आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन अथवा अन्य चुनावी अनियमितताओं की जानकारी राज्य नियंत्रण कक्ष को दी जा सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...