रुद्रपुर, अप्रैल 5 -- खटीमा। उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश तिवारी के आवास पर शनिवार को संगठन की बैठक आयोजित की गई। इसमें उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के गठन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया गया। बैठक में राज्य आंदोलनकारियों ने कहा कि उनके हितों के लिए मुख्यमंत्री द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। साथ ही उन लोगों ने आशा व्यक्त की कि राज्य आंदोलनकारियों की जो लंबित मांगें हैं, उन्हें भी जल्द पूरा किया जाएगा। संचालन प्रदेश महासचिव आलोक गोयल ने किया। इस दौरान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश चंद्र कलोनी, पुष्कर दत्त सक्टा, तरुण ठाकुर, त्रिलोचन सकलानी, महेश गहतोड़ी, अभिनव मेहता, भगवान जोशी, महेश चंद, देवेंद्र सिंह कन्याल, भुवन पांडे, महेश राणा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.