धनबाद, सितम्बर 7 -- धनबाद, विशेष संवाददाता 10वीं झारखंड राज्य थांगटा चैंपियनशिप शनिवार को हीरापुर स्थित अग्रसेन भवन में शुरू हुई। उद्घाटन झारखंड थांगटा संघ के अध्यक्ष रंजीत केशरी, जिला ओलंपिक संघ के वरीय उपाध्यक्ष रेजा इश्तियाक, संयुक्त सचिव मृदुल बोस तथा दून पब्लिक स्कूल के उप प्राचार्य प्रियरंजन कुमार ने किया। इस दो दिवसीय राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में मेजबान धनबाद के अलावा दुमका, रांची, बोकारो, पलामू, गोड्डा, गढ़वा आदि से लगभग 150 थांगटा खिलाडी सब जूनियर, जूनियर तथा सीनियर वर्ग के विभिन्न स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं। यह जानकारी देते हुए झारखंड थांगटा संघ के सचिव मनोज शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रथम दिन सब जूनियर वर्ग सेमिफाइनल तक की स्पर्धाएं हुईं, जबकि अन्य रविवार को होंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...