अल्मोड़ा, अक्टूबर 12 -- रानीखेत। 15 से 16 अक्तूबर तक रुद्रपुर में प्रस्तावित राज्य स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में रानीखेत के बच्चे भी शिरकत करेंगे। गनियाद्योली स्थित सिटी मांटेसरी स्कूल के याशिका तिवारी, पियूष असवाल, भूपेंद्र, रोशन कन्नौजिया और शिवांश का चयन हुआ है। जबकि जीआईसी द्वारसौं से हर्षित सिंह बिष्ट चयनित हुए हैं। सिटी मांटेसरी के प्रधानाचार्य विनोद खुल्बे ने बताया कि बच्चों ने शानदार प्रदर्शन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.