फरीदाबाद, जनवरी 19 -- -फटे गद्दे खिलाड़ियों की चोट का प्रमुख कारण फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। राज्य खेल परिसर सेक्टर-12 स्थित इंडोर स्टेडियम में संचालित जिम्नास्टिक केंद्र में खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आ रही है। केंद्र में अभ्यास के लिए लगाए गए उपकरण काफी पुराने हो चुके हैं, जबकि गद्दों की हालत बेहद खराब है। कई गद्दे फटे हुए हैं, जिन पर अभ्यास करना खिलाड़ियों के लिए जोखिम भरा साबित हो रहा है। इसके चलते जिम्नास्टिक खिलाड़ी आए दिन अभ्यास के दौरान घायल होते रहते है। छह वर्षों से नए उपकरणों एवं गद्दों की लगातार मांग की जा रही है, लेकिन उनकी मांग को आजतक पूरा नहीं किया गया। राज्य खेल परिसर में प्रतिदिन 80 खिलाड़ी जिम्नास्टिक के अभ्यास के लिए आते हैं। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में देश व फरीदाबाद ...