रांची, फरवरी 1 -- रांची, संवाददाता। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट भाषण में देश के लाखों छोटे व्यवसायों और उद्यमों को नए प्रोत्साहन देने के मकसद से छोटे और मध्यम उद्यमों के ग्रोथ फंड के लिए Rs.10,000 करोड़ के फंड के आवंटन की घोषणा की। यह फंड माइक्रो, स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज को सहारा देने में मदद करेगा। इस घोषणा से राज्य के 6.27 लाख सूक्ष्म व 5700 लघु उद्यमों को लाभ होगा। वित्त मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार ने ट्रेड रिसीवेबल्स डिस्काउंटिंग सिस्टम के जरिए पहले ही Rs.7 लाख करोड़ से ज्यादा की रकम उपलब्ध करा दी है। वहीं, नए उपायों से केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों द्वारा एमएसएमई खरीद के लिए ट्रेड्स को वन-स्टेप प्लेटफॉर्म बनाना अनिवार्य हो जाएगा। इसके साथ ही, क्रेडिट गारंटी स्कीम सपोर्ट शुरू किया जाएगा और तेज फाइनें...