आदित्यपुर, नवम्बर 16 -- चांडिल, संवाददाता। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती तथा राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर चांडिल प्रखंड मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। इस मौके पर प्रखंड में बेहतर कार्य करने वाले मनरेगा के सहायक अभियंता विकास सिंह मुंडा समेत अन्य पदाधिकारी व कर्मचारियों तथा जेपीएसई परीक्षा में चयनित होने वाले निशा गोप को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बीडीओ तालेश्वर रविदास ने कहा कि बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित करने से उनका हौसला और बढ़ेगा। इस मौके पर प्रभारी प्रमुख रामकृष्ण महतो, बीडीओ तालेश्वर रविदास, सीओ प्रदीप महतो, बीईईओ नवल किशोर सिंह समेत कई कर्मचारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.