रांची, मार्च 10 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर मंगलवार को राज्य के 1250 वित्तरहित शिक्षा संस्थानों में शैक्षणिक हड़ताल रहेगी। जिस महाविद्यालय/विद्यालय में नवमी की बोर्ड परीक्षा है, उसे शैक्षणिक हड़ताल से मुक्त रखा गया है। मोर्चा के मनीष कुमार ने बताया कि सभी वित्तरहित इंटर कॉलेज, उच्च विद्यालय, संस्कृत विद्यालय एवं मदरसा विद्यालय बंद रहेंगे। गेट पर ताला लगा रहेगा। मुख्य द्वार पर शिक्षक कर्मचारी नारा लगाएंगे और मुख्यमंत्री से वित्तरहित शिक्षा नीति समाप्त कर वेतन देने की मांग करेंगे। हड़ताल को सफल बनाने को लेकर सोमवार को मोर्चा की बैठक आयोजित की गयी। मोर्चा के अरविंद सिंह ने राज्य के सभी शिक्षक-कर्मचारियों से शैक्षणिक शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुए हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.