गिरडीह, दिसम्बर 30 -- गिरिडीह। राज्य गठन के बाद पहली बार राज्य के +2 स्कूलों को प्रयोगशाला सहायक (लैब अस्टिटेंट) मिला है। 2006-07 में अपग्रेड हुए राज्य के लगभग 230 स्कूलों में 550 प्रयोगशाला सहायकों को नियुक्ति के साथ पदस्थापित किया गया है। इसमें गिरिडीह के 12 प्लस टू हाई स्कूल शामिल है। हालांकि 2017-18 में अपग्रेड हुए राज्य के 280 प्लस टू स्कूलों को अभी प्रयोगशाला सहायक नहीं मिले हैं।सरकार गठन की चौथी वर्षगांठ पर राज्य के +2 उच्च विद्यालयों को बायोलॉजी, रसायनशास्त्र एवं भौतिकी के लिए प्रयोगशाला सहायक की नियुक्ति कर विभिन्न विद्यालयों में पदस्थापित किया गया है। भौतिकी के 179, रसायनशास्त्र के 203 एवं जीव विज्ञान के 168 प्रयोगशाला सहायकों को नियुक्ति के साथ राज्य के विभिन्न +2 स्कूल हाई स्कूलों में पदस्थापित किया गया है। धूल फांक रहे थे +2 ...