रांची, जनवरी 10 -- रांची, विशेष संवाददाता। कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा से संबद्ध अंगीभूत कॉलेजों में शिक्षण व्यवस्था को लेकर छात्र सनातन पूर्ति की शिकायत पर राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने सनातन पूर्ति, पूर्व छात्र संघ सदस्य, कोल्हान विश्वविद्यालय से प्राप्त आवेदन के आलोक में विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से नियमित कक्षा संचालन के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत अंगीभूत कॉलेजों में स्थायी शिक्षक और प्राचार्य नियमित रूप से कक्षाएं नहीं लेते हैं, जिससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के छात्र संघ ने विभाग के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी पत्र में रांची ...