विकासनगर, नवम्बर 16 -- उक्रांद (उत्तराखंड क्रांति दल) के केंद्रीय संरक्षक सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि 25 साल बाद भी राज्य बदहाली में है। जिन उद्देश्यों के लिए राज्य मांगा था वह आज भी तस के तस हैं। पहाड़ मूलभूत सुविधाओं के लिए आज भी त्रस्त हैं, बेरोजगारी, पलायन राज्य निर्माण के बाद कई गुना बढ़ा हैं। राज्य के संसाधनों पर बाहरी लोगों का कब्जा हो चुका हैं। अभी तक की सरकारें इसके लिए जिम्मेदार हैं। यह बातें उन्होंने रविववार को सुद्धोवाला में आयोजित सम्मेलन में कहीं। उक्रांद के केंद्रीय संरक्षक सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि जिस मातृ शक्ति की बदौलत राज्य मिला, आज उसी पर अत्याचार हो रहे हैं। दूसरी तरफ, सरकारें युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती घोटालों की बाढ़ उत्तराखंड में आ चुकी हैं। कुकरेती ने कहा कि राज्य गठन...