रांची, अक्टूबर 13 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के बयान को राजनीतिक विद्वेष से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि वे पुलिस प्रशासन का मनोबल तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। यह बिल्कुल गलत है कि राज्य के व्यापारी और डॉक्टर दहशत में हैं। सरकार ने अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है और हाल ही में कई बड़े आपराधिक गिरोहों पर नकेल कसी गई है। यह उनके शासनकाल की तरह जंगलराज नहीं है। उन्होंने कहा कि लेवी वसूली की जो बात वह कर रहे हैं, उस पर पुलिस पूरी मुस्तैदी से कार्रवाई कर रही है। अपराधी गिरोहों पर लगाम लगाने के लिए हमारी सरकार केंद्र के साथ भी समन्वय कर रही है। मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.