गिरडीह, अप्रैल 28 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के महेशलुंडी पंचायत भवन में रविवार को जिला स्तरीय पंचायत सहायक संघ की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप पासवान ने की। बैठक मुख्यत: प्रदेश अध्यक्ष मिथुन कुमार यादव के गिरिडीह आगमन को लेकर बुलाई गई थी। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उनका गिरिडीह जिले का पहला दौरा था। जहां जिले के सभी पंचायत सहायकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मिथुन कुमार यादव ने कहा कि पंचायत सहायक झारखंड के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। झारखंड के हर पंचायत में पूर्ववर्ती सरकार ने पंचायत स्वयं सेवक की बहाली की थी, लेकिन कोई निश्चित मानदेय देने का प्रावधान नहीं किया था। संगठन के लगातार प्रयास व लंबी लड़ाई और संघर्ष के बाद आज हमें इस सरकार के द्वारा 2500 रुपए प्रति माह मिलना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.