गढ़वा, नवम्बर 13 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। श्री सद्गुरु जगजीत सिंह नामधारी महाविद्यालय में झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉक्टर नीता कुमारी सिन्हा और कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी भास्कर कुमार ने किया। कार्यक्रम में पेंटिंग, भाषण व निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राचार्य डॉक्टर नीता ने झारखंड निर्माण के पूर्व की चुनौतियों का वर्णन किया। विद्यार्थियों को बताया कि किन परिस्थितियों में झारखंड राज्य का निर्माण हुआ है। अतः हम सबों का दायित्व है कि झारखंड को विकसित राज्य की श्रेणी में लाने का प्रयास करें। वही वरीय प्राध्यापक डॉक्टर भव्य प्रकाश पांडेय ने विद्यार्थियों को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उत्साह...