रांची, फरवरी 8 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने रविवार को खटंगा, खेलगांव में आयोजित मिलन समारोह में सैकड़ों महिलाओं, युवाओं और समाजसेवियों को अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। मिलन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की बागडोर युवाओं को अपने हाथों में लेने की जरूरत है, ताकि राज्य को फिर से सही दिशा में गति दी जा सके। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य विकास के रास्ते से भटक चुका है। आज हमारे राज्य की खनिज संपदा के बाद कोई अन्य रूप में पहचान है तो वह है लेबर स्टेट के रूप में। उन्होंने कहा कि युवा लगातार आजसू से जुड़ रहे हैं और संगठन को मजबूत करने में अपनी महती भूमिका निभा रहे हैं। हमें एकजुट होकर राज्य के नवनिर्माण में अपना योगदान करने की आवश्यकता है। इस...