रांची, जुलाई 10 -- रांची, वरीय संवाददाता। राज्य में 17 जून को मानसून के प्रवेश के बाद से लगातार बारिश का दौर जारी है। एक जून से लेकर 10 जुलाई तक रांची में 736.4 मिमी बारिश हो चुकी है। यह सामान्य 296.1 मिमी बारिश से 149 फीसदी अधिक मानी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल और झारखंड के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब कमजोर हो चुका है। हालांकि इससे जुड़ा एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन झारखंड के ऊपर बना हुआ है। इस कारण राज्य में अगले चार दिन बारिश हो सकती है। बुधवार रात से हो रही बारिश के चलते राज्य में नदी-नाले पानी से भर गए हैं। कई नदियां लाल निशान से ऊपर आ गए हैं। उधर, कोडरमा बाजार में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर रोड तालाब में तब्दील हो गई है। राज्य में अभी तक 69% अधिक बारिश राज्य में एक जून से अब तक 482.8 मिमी बारिश हुई, जो कि सामान्य 285...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.