रांची, जून 26 -- रांची, संवाददाता। झारखंड चैंबर के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को हनोई में वियतनाम चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं इंडस्ट्री के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें झारखंड और वियतनाम के बीच निरंतर व्यापार वृद्धि और नई साझेदारियों के निर्माण पर सहमति जताई। बैठक में टेक्सटाइल, कृषि, माइनिंग, सर्विस प्रोवाइडर क्षेत्रों से जुड़े उद्यमियों के साथ संभावित व्यापार पर चर्चा की गई। चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी ने कहा कि इससे राज्य के उद्यमों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेहतर अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड चैंबर इस मदद के जरिए झारखंड और वियतनाम के बीच दो‑तरफा आर्थिक, औद्योगिक और व्यावसायिक रिश्तों को नई ऊंचाइयां देने को संकल्पित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.