गिरडीह, जनवरी 11 -- बेंगाबाद। राज्य स्तरीय स्वास्थ्य टीम ने शनिवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का जायजा लिया। टीम द्वारा मरीजों की जांच एवं इलाज के लिए अलग अलग लगाए गए स्टॉल का भी निरिक्षण किया। व्यवस्था को देखकर टीम काफी प्रभावित हुई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड सरकार के तत्वावधान में बेंगाबाद सामुदायिक अस्पताल द्वारा आयोजित प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला में जांच एवं इलाज के लिए मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। मौके पर नौ सौ से अधिक मरीजों की जांच व इलाज किया गया और मरीजों को जरुरी दवा भी दी गई। स्टॉल में आयुर्वेद, एलोपेथ, हैमियोपेथ, यूनानी आदि के भी स्टॉल लगाया गया था। इसके पूर्व बेंगाबाद प्रमुख मीना देवी ने स्वास्थ्य मेला का विधिवत उद्घाटन किया। दुरस्त गांव के लोगों तक नि: शुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करना इसका मुख्य लक्ष्य था...