घाटशिला, फरवरी 16 -- घाटशिला, संवाददाता। ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन झारखंड राज्य के ऑर्गेनाइजेशनल एक्टिविस्ट की मीटिंग केंद्रीय परिषद अध्यक्ष सौरभ घोष, केंद्रीय कोषाध्यक्ष समसुल आलम, वर्किंग कमेटी सदस्य विश्वजीत राय, निरुपमा बेहरा, प्रदेश अध्यक्ष समर महतो, सचिव सोहन महतो की उपस्थिति में घाटशिला में संपन्न हुई। इसमें संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई, साथ ही प्रदेश में व्यापक रूप में सदस्यता करने का निर्णय लिया गया। प्रदेश सचिव सोहन महतो ने कहा कि प्रदेश की बदहाल शिक्षा व्यवस्था, छात्रवृत्ति समस्या, अपग्रेड 2 स्कूल में शिक्षक बहाली की मांग एवं छात्राओं की सुरक्षा की गारंटी को लेकर और शिक्षा, संस्कृति, मानवता बचाओ आंदोलन तेज करने के लिए राज्य के विभिन्न शिक्षण संस्थानों, गांव, शहर, मोहल्ले में व्यापक रूप छात्रों के बी...