रांची, मार्च 8 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। विधायक कल्पना सोरेन से शनिवार को मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में विभिन्न समूहों से पहुंची महिलाओं ने मुलाकात की। इस अवसर पर विधायक कल्पना सोरेन ने राज्य की समस्त महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। महिलाओं ने उन्हें ज्ञापन के माध्यम से अपनी कुछ मांगों एवं भावनाओं से अवगत कराया। कल्पना सोरेन ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य की महिलाओं को उनका हक-अधिकार देने का कार्य किया जा रहा है। राज्य सरकार झारखंड की महिलाओं को शैक्षणिक, सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने का निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के बैंक खाते में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि भेजी जा रही। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.