गिरडीह, नवम्बर 4 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। राज्य में चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था और चाईबासा में पांच बच्चे को एचआईवी पॉजिटिव ब्लड चढ़ाने जैसी लापरवाही के विरोध में सोमवार को भाजपा ने शहर में धरना प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को लेकर भाजपाई झंडा मैदान में जमा हुए। यहां से भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे के नेतृत्व में भाजपा नेता व कार्यकर्ता झंडा-बैनर के साथ जुलूस की शक्ल में राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सदर अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंचे और धरना पर बैठ गए। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, दिनेश यादव, विनय कुमार सिंह, प्रो विनीता कुमारी, कामेश्वर पासवान, सुनील पासवान, सुभाष चंद्र सिन्हा, यदुनंदन पाठक, सुरेश मंडल सहित कई भाजपाई थे। धरना को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा कि झारखंड राज्य की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.