रामगढ़, मई 14 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा प्रतिनिधिमंडल बुधवार को कृषि मंत्रालय पहुंचा। इसमें मुख्य रुप से जेएलकेएम केंद्रीय संगठन महासचिव सुधीर अकेला, केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता संतोष महतो, संस्थापक सदस्य देवानंद नायक शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न समस्याओं को लेकर लिखित आवेदन सौंपा। इसके माध्यम से झारखंड राज्य में मिलेट की खेती को बढ़ावा देने और इसके साथ ही स्थानीय किसानों, एफपीओ, संस्थाओं और एग्रीटेक कंपनियों को सशक्त बनाने की मांग की गई। कहा कि मिलेट न केवल पौष्टिक आहार है, बल्कि यह कम पानी और कम उपजाऊ भूमि में भी उगाया जा सकता है, जो झारखंड की कृषि परिस्थितियों के लिए अत्यंत उपयुक्त है। झारखंड सरकार की ओर से मिलेट की खेती को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जो स्वागत योग्य हैं। हाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.