मुरादाबाद, जुलाई 5 -- रामगंगा विहार स्थित राज्य कर विभाग के कार्यालय पर राज्य कर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न कराया गया। जिसमें सत्यपाल सिंह जोनल अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुए। प्रमोद कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आनंद सैनी उपाध्यक्ष, रामगोपाल जोनल मंत्री, ओंकार सिंह संयुक्त मंत्री, छागुल चंद्र यादव संगठन मंत्री, अमरीश कुमार प्रचार मंत्री, उमेश कुमार कोषाध्यक्ष, दुष्यंत कुमार ऑडिटर निर्वाचित किए गए। विमल कुमार को जोनल संरक्षक और जगदीश को संयोजक बनाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...