अलीगढ़, फरवरी 4 -- अलीगढ़, संवाददाता। राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के कृष्णांजलि मंच पर मंगलवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन में विभिन्न विभागों के कर्मचारी व अधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। अध्यक्षता जे.सी. शर्मा ने की। संचालन राजकुमार गौतम जिला मंत्री ने किया। मुख्य अतिथि विनीत मिश्रा अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम मौजूद रहे। सम्मेलन में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिस पर मुख्य अतिथि ने मांग पत्र के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस मौके पर राजकुमार शर्मा, महेश चंद्र पाठक, हरपाल सिंह राणा, अनिल मिश्रा, उमेश शर्मा, चंद्रपाल सिंह, वंदना, महेश सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.