बदायूं, अक्टूबर 6 -- उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा बदायूं की कार्यकारिणी का रविवार को चुनाव अधिवेशन किया गया। सीडीओ के स्टेनो संजय कुमार आर्य को अध्यक्ष चुना गया। अधिवेशन को लेकर चुनाव अधिकारी गंगाराम संरक्षक एवं अध्यक्ष कर्मचारी शिक्षक मोर्चा बरेली, सहायक चुनाव अधिकारी बीसी यादव मंडलीय सचिव डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन बरेली, चुनाव पर्यवेक्षक सरेश रावत प्रदेश अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें कार्यकारिणी की फिर घोषणा की गई। जिसमें सीडीओ के स्टेनो संजय कुमार आर्य को अध्यक्ष चुना गया। जिनके प्रस्तावक मनोज गुप्ता व अनुमोदक अनुज सक्सेना बने। वहीं चेयरमैन संघर्ष समिति जिला अस्पताल फार्मासिस्ट शिवम रस्तोगी को बनाया गया। वहीं प्रस्तावक राजीव गुप्ता और अनुमोदक सतेंद्र यादव बने। वरि...