देहरादून, सितम्बर 15 -- देहरादून समेत दूसरे जिलों में भी खोले जाएं काउंटर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने बनाया दबाव देहरादून, मुख्य संवाददाता। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड ने राज्य कर्मचारी कल्याण निगम को विस्तार देने की मांग की। निगम के काउंटर देहरादून के अलावा दूसरे जिलों में खोलने की मांग की। ताकि कर्मचारियों को रियायती दरों पर सस्ता सामान उपलब्ध हो सके। परिषद अध्यक्ष अरुण पांडेय ने कहा कि निगम के अधिक से अधिक काउंटर खोल कर राज्य के कर्मचारियों को अधिक से अधिक लाभ सुनिश्चित कराया जाए। ताकि कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी कल्याण निगम के माध्यम से विभिन्न उत्पादों की खरीदारी करने पर कर्मचारियों को चौपहिया, दोपहिया वाहन से लेकर विभिन्न इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रानिक उत्पादों पर बेहतर डिस्काउंट का लाभ मिले। निगम का विस्तार करते हुए ...