सहारनपुर, मार्च 8 -- गंगोह 8वीं उत्तर प्रदेश राज्य एथलेटिक्स की भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्णपदक विजेता गंगोह विधानसभा के सिहखेडा की बेटी कनक का विधायक किरत सिंह ने स्वागत कर शुभकामनाएं दी और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। लखनऊ में 1 से 2 मार्च तक आयोजित प्रतियोगिता में कनक ने भाला फेंक और हरदीप ने ऊंची कूद मे स्वर्ण पदक, दिया सैनी ने लंबी कूद में रजत व रिया चौधरी ने 100 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। जिला एथलेटिक्स संघ सहित अन्य खेल संघों ने भी खुशी जताई है। गंगोह विधानसभा की शान बनी कनक देवी अपने प्रशिक्षक दीपक शर्मा भगत व परिजनों के साथ विधायक किरत सिंह के आवास पर पहुची, जहां कनक देवी का विधायक किरत सिंह व अन्य ने गर्मजोशी से स्वागत कर सम्मानित किया। भाजपा जिलाउपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, डॉ. अशोक गुप्ता, प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.