काशीपुर, फरवरी 11 -- जसपुर, संवाददाता। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने चार गांवों में विकास कार्यों की समीक्षा कर समस्यायें सुनीं। तथा अफसरों को उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए। रुहेला ने लकड़ी मंडी में आरिफ की लकड़ी दुकान में लगी आग का भी निरीक्षण कर डीएम को प्रस्ताव बनाकर विभाग को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने हिडंबा देवी मंदिर स्थल के सौंदर्यीकरण का भी निरीक्षण कर प्रार्थना की। बुधवार को विनय रहेला ग्राम सरवरखेड़ा, मिस्सरवाला, बाबरखेड़ा, दादूवाला पहुंचे। जहां उन्होंने विकास योजनाओं की समीक्षा की। करीब दो सौ समयाएं सुनी। इनमें से 140 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष को अफसरों को निस्तारित करने को कहा। यहां तहसीलदार दिलीप सिंह, बीडीओ कमलेश कांडपाल, एई नरेंद्र रेखाड़ी, मुकेश कुमार, केके टम्टा, पूर्त...