देहरादून, जून 6 -- देहरादून। राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल ने घायल वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी अमित ओबराय के परिजनों को आश्वस्त किया कि उनके उपचार के लिए सरकार लगातार मदद करती रहेगी। बड़थ्वाल शुक्रवार को ओबराय के घर पहुंचे और कुशल क्षेम और उनका हाल-चाल जाना। ओबराय राज्य आंदोलन के दौरान 30 साल पहले गंभीर रूप से घायल हो गए थे, तब से वे बिस्तर पर ही हैं। बड़थ्वाल ने उनके निरंतर चल रहे चिकित्सकीय उपचार के बारे में भी जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि सरकार उनके उपचार में लगातार मदद करती रहेगी। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलन में पूर्णतया घायल होकर अक्षमता झेल रहे ओबराय और रुड़की के वरिष्ठ आंदोलनकारी कांति प्रसाद के बाबत मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को भी अवगत कराया और दोनों की मदद बढ़ाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि सभी राज्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.