चमोली, मार्च 11 -- राज्य आंदोलनकारी हरेन्द्र कंडारी ने एसडीएम अंकित राज को ज्ञापन देकर सरकार से टैटुड़ा-नैणी मोटर मार्ग की शीघ्र मरम्मत और धामदेव-कोलानी मोटर मार्ग पर बने पुल की एप्रोच दीवाल बनाने की मांग की। कंडारी ने कहा कि कई स्थानों पर टैटुड़ा-नैणी मार्ग छतिग्रस्त हो गया है, जबकि तीन साल बीतने के बाद भी पुल की एप्रोच दीवाल का काम पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने इस मामले की जांच और संबंधित विभागों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कंडारी ने सीएम को भेजे ज्ञापन में वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल को पहाड़ी लोगों के खिलाफ कथित अपशब्द कहने पर बर्खास्त करने की मांग की। साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से आंदोलनकारियों को सड़क छाप कहने पर सार्वजनिक माफी की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.