देहरादून, नवम्बर 8 -- उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच मसूरी के संरक्षक जयप्रकाश उत्तराखंडी, अध्यक्ष देवी गोदियाल व महासचिव नरेंद्र पडियार ने देहरादून पुलिस लाइन में राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में मसूरी के आंदोलनकारियों को सम्मानित करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व शासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी व शासन ने उत्तराखंड राज्य संघर्ष में शहीद हुए लोगों के परिवार के सदस्यों व उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित करने व क्षैतिज आरक्षण व पेंशन बढ़ाने व सरकारी गेस्ट हाउसों में सुविधा देने जैसी मांगों को पूरा करने के लिए धन्यवाद दिया। देहरादून पुलिस लाइन में सम्मान समारोह में मसूरी के सभी शहीद परिवारों के सदस्यों व 60 से अधिक राज्य आंदोलनकारियों को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.