हल्द्वानी, फरवरी 18 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों की बढ़ी हुई पेंशन अभी तक न मिलने पर आंदोलनकारी संगठनों ने नाराजगी जताई। मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में मांग की है कि राज्य स्थापना दिवस 9 नवंबर 2025 को घोषित की गई पेंशन वृद्धि को जल्द लागू किया जाए। ज्ञापन में अध्यक्ष कुमाऊं मंडल डॉ. हरीश पाल, पीसी दानी, डीएन जोशी, भाष्कर साह, सुशील भट्ट, प्रकाश जोशी आदि ने हस्ताक्षर किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...