सिद्धार्थ, अक्टूबर 5 -- उस्का बाजार। श्री पयोहारी आश्रम उस्का बाजार की ओर से आयोजित रामलीला में शनिवार रात कलाकारों ने भरत मिलाप व प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक का मंचन किया। मंचन देख श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। कस्बा के दिनेश जायसवाल के घर आर्य भवन पर भरत मिलाप का कार्यक्रम विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हुआ। इसके बाद वैदिक मंत्रों के साथ राम राज्याभिषेक कार्यक्रम हुआ। अभिषेक कार्यक्रम होने के बाद उपस्थित भक्तों, श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम का नारा लगाया। इस अवसर पर महंत लाल बहादुर दास, हेमंत जायसवाल, कृष्ण चंद जायसवाल, सोमनाथ मिश्र, राहुल दुबे, राकेश आर्य, मनीष अग्रहरि, रवि अग्रहरि, सत्य प्रकाश वर्मा, अशोक जायसवाल, सुनील जायसवाल, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.