देहरादून, फरवरी 20 -- उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने नगर निगम में नव निर्वाचित मेयर सौरभ थपलियाल को उनके कार्यालय में शिष्टमंडल के साथ मिलकर शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्हें राज्यांदोलनकारियों को हाउस टैक्स में छूट देने समेत अन्य मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, महासचिव रामलाल खंडूड़ी ने कहा कि राज्यांदोलनकारियों को हाउस टैक्स में छूट के लिए दो बार नगर निगम में प्रस्ताव पास किया गया। लेकिन अभी तक उन्हें यह लाभ नहीं मिला है। ज्ञापन में आंदोलनकारी अतिथिगृह के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग भी की गई। मेयर से राज्य आंदोलनकारियों के कार्यक्रम के लिए निगम हॉल को पूर्ण शुल्क मुक्त करने की भी मांग की गई। प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने कहा कि घंटाघर स्थित इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा पार्क में सीढ़ियों को व्यवस्थित किया जाना चाहिए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.