पीलीभीत, सितम्बर 5 -- अयोध्या में आठ सितम्बर से आयोजित होने वाली पं. दीन दयाल उपाध्याय महिला राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में जिले के पूरनपुर निवासी राजेश चंद्र आज़ाद निर्णायक की भूमिका में दिखेंगे। हॉकी संघ पीलीभीत के अध्यक्ष प्रदीप खींची ने राजेश आजाद को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम जिले की प्रतिभाओं को हॉकी के हर स्तर पर उचित स्थान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। हॉकी सचिव जय प्रकाश बघेल ने भी अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि हॉकी संघ पीलीभीत हॉकी को देश में ख्याति प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। संरक्षक महेश आज़ाद, अनिल महेंद्र, अमिताभ अग्निहोत्री, सीए संजय अग्रवाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह, पालिकाध्यक्ष आस्था अग्रवाल, सुरेश कौशल, दीपक सरकार , संयुक्त सचिव सुरेंद्र कुमार, बाबू भारती, सतीश शर्मा ने सराहा।

हिंदी हिन्दुस्त...