जमशेदपुर, सितम्बर 27 -- फोटो-2 अंडर-17 में लातेहार को 2-0 से हराकर जीता खिताब अंडर-19 में ब्वॉयज टीम को मिला तीसरा स्थान जमशेदपुर, मुख्य संवाददाता। पूर्वी सिंहभूम जिले की बेटियों ने राज्य स्तरीय स्कूली वॉलीबॉल प्रतियोगिता (अंडर-17) जीत ली है। इस प्रकार पूर्वी सिंहभूम की टीम स्टेट चैंपियन बन गई है। एकतरफा मुकाबले में पूर्वी सिंहभूम की टीम ने लातेहार को सीधे सेटों में 2-0 से पराजित कर यह गौरव हासिल किया। विजेता टीम की कप्तान तृप्ति मिंज रहीं, जिनके नेतृत्व में टीम ने उम्दा प्रदर्शन किया। वहीं अंडर-19 वर्ग में जिले के ब्वॉयज टीम ने भी उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। टीम ने कोडरमा को 2-0 से हराकर यह उपलब्धि हासिल की। इस वर्ग में टीम का नेतृत्व सत्यम बाग ने किया। टीम को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। जिले के खिलाड़ियों की इ...