कोडरमा, जुलाई 5 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। धुर्वा, रांची स्थित क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित राज्यस्तरीय व्यंजन प्रतियोगिता में कोडरमा जिले का नाम रोशन हुआ। इस प्रतियोगिता में आंगनबाड़ी केंद्र चिगलाबर हरिजन टोला (कोड: 320) की सहायिका सुनीता देवी को उनके उत्कृष्ट पाक कौशल के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि माननीय केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी (महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, भारत सरकार) तथा राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर थीं। कोडरमा से प्रतियोगिता में शामिल सेविका मीरा देवी, रेखा देवी एवं सुषमा देवी की भी उपस्थिति उल्लेखनीय रही। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली पूरी टीम को प्रखंड समन्वयक पप्पू कुमार यादव तथा महिला पर्यवेक्षिका पूनम कुमारी ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.