बेगुसराय, अक्टूबर 4 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। खेल विभाग बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, बिहार पटना एवं जिला प्रशासन बेगूसराय के संयुक्त तत्वाधान में बेगूसराय जिले में राज्यस्तरीय मशाल वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन 5 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक गांधी स्टेडियम बेगूसराय में होने जा रहा है। इसमें पूरे राज्य से 38 जिले की अंडर 16 बालक वर्ग की टीम शिरकत करेंगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सभी टीमें बेगूसराय पहुंच चुकी हैं। जिला प्रशासन बेगूसराय की ओर से उनके आवासन, खानपान सुरक्षा आदि की समुचित व्यवस्था की गई है। पांच अक्टूबर को राज्य स्तरीय मशाल वॉलीबॉल अंडर 16 बालक वर्ग प्रतियोगिता का उद्घाटन गांधी स्टेडियम में होगा। इसके साथ ही एक दिन बाद अर्थात 6 अक्टूबर से जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन शुरू होने जा ...