रांची, नवम्बर 8 -- खूंटी, संवाददाता। खेलो झारखंड के तहत रांची के खेलगांव में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर विद्यालय बैंड प्रतियोगिता में खूंटी जिले के विद्यालयों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, खूंटी की ब्रास बैंड बालिका टीम ने 74 अंक अर्जित कर राज्य की सर्वश्रेष्ठ बैंड टीम का खिताब अपने नाम किया। विद्यालय ने यह उपलब्धि लगातार दूसरे वर्ष हासिल कर नया इतिहास रच दिया। वहीं पाइप बैंड बालक वर्ग में नेताजी सुभाष चंद्र बोस विद्यालय, खूंटी की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय की सफलता में विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक चंद्रदेव सिंह का विशेष योगदान रहा, जिनके मार्गदर्शन में टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि पर उपायुक्त आर. ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.