रांची, नवम्बर 12 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली बिरसा मुंडा तीरंदाज एकाडमी के खिलाड़ी 16वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन 13 से 17 नवम्बर तक जेआरडी स्पोर्ट्स कंपलेक्स जमशेदपुर में आयोजित की गई है। कोच प्रकाश राम ने बताया कि प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के तीरंदाज भाग लेंगे। हर वर्ग में 2-24 तीरंदाज शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि गुरुवार को सब जुनियर तीरंदाज जमशेदपुर के लिए रवाना होंगे। वहीं जुनियर एवं सीनियर वर्ग के तीरंदाज 15 नवंबर को रवाना होंगे। खिलाड़ियों के साथ अनुभवी कोच भी रहेंगे। जिसमें रोहित कोइरी, रोहित महतो, रोहित भरद्वाज, शिशिर महतो, सरिता कुमारी, स्वेता पांडे, विवेक कुमार, रोशन भगत आदि शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.