पौड़ी, नवम्बर 4 -- राज्य की रजत जंयती के उपलक्ष्य में जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में राज्य स्तरीय डिज़ाइन स्किल्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 25 टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें 10 टीमें पॉलिटेक्निक संस्थानों और 15 टीमें विभिन्न इंजीनियरिंग महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों से थीं। प्रतिभागियों ने सतत विकास, सामाजिक उपयोगिता, नवाचार एवं तकनीकी गुणवत्ता के आधार पर उत्कृष्ट परियोजनाएं प्रस्तुत की। संस्थान में सतत भविष्य के लिए नवाचार, डिजाइन और निर्माण विषय पर डिजाइन कौशल प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में बीआईएएस भीमताल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। तुला इंस्टीट्यूट देहरादून की टीम ने दूसरा और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.