उन्नाव, नवम्बर 17 -- उन्नाव। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले की टीम ने अपना जलवा बिखेरा। लीग के प्रथम मैच में उन्नाव की टीम ने हरदोई को हराकर पूर्ण अंक हासिल किए। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव पीके मिश्रा ने बताया कि जालौन के कालपी में आयोजित राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मैच में उन्नाव व हरदोई के बीच खेला गया। टॉस जीतकर उन्नाव ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। हरदोई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सभी विकेट खोकर 95 रन बनाए। जिसमें गेंदबाज सौरभ यादव व सक्षम ने पांच विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उन्नाव की टीम ने 14 ओवरों में 5 विकेट खोकर 97 रन बनाए और मैच को जीत लिया। उन्नाव की ओर से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान सुयश सिंह ने सर्वाधिक 38, शाश्वत जायसवाल ने 19 का योगदान दिया।...